STUDENT HELPLINE : 09931083325

स्टार्ट मेनू का इस्तेमाल (Using the Start Menu)-

स्टार्ट बटन, टास्कबार के बाई और लगा एक विर्ताकार बटन है| जिसपर माइक्रोसॉफ्ट का लोगो (Logo) लगा होता है, जब आप माउस पॉइंटर को बटन पर रखते है तो उस बटन का नाम यानी स्टार्ट (Start) दिखाई पडता है|

स्टार्ट मेनू आपके कंप्यूटर में स्थापित सभी प्रोग्राम्स को खोलने का अधिकार देता है| आप स्टार्ट बटन से अपनी पसंद का कोई भी प्रोग्राम चुनकर खोल सकते है|

विंडोज 7 के स्टार्ट मेनू

प्रोग्राम को शुरू करना (Starting the program)-

स्टार्ट मेनू का इस्तेमाल आमतौर पर प्रोग्राम्स को शुरू करने के लिए किया जाता है| इसके लिए आपको स्टार्ट बटन पर क्लिक करके, बाएं भाग से ऑल प्रोग्राम्स (All Programs) विकल्प को चुनना होता है|
जैसे,
हम यहाँ स्टार्ट मेनू के मदद से कैलकुलेटर (Calculator) प्रोग्राम को खोलना चाहते है तो-

  1. स्टार्ट बटन पर क्लिक करें|
  2. ऑल प्रोग्राम्स विकल्प पर क्लिक करें|
  3. एक्सेसरीज (Accessories) फोल्डर पर क्लिक करें|
  4. कैलकुलेटर प्रोग्राम पर क्लिक करें|
विंडोज 7 के स्टार्ट मेनू के मदद से कैलकुलेटर प्रोग्राम को सुरु करना


Please Follow and Like us: